शुक्र, अप्रैल 10, 2026

Uttarakhand: Several Shops and Houses were buried under debris after a Cloud burst in Ghat bajar of Chamoli dist

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से कई दुकानें और घर ढह गए

चमोली जिले में घाट बाजार के ठीक ऊपर बिनसर पहाड़ी के चिनाडोल नामक तोक में बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई आवासीय मकान, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए हैं। पहाड़ी से भूस्खलन होने पर लोग पहले ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। एक व्यक्ति के अपने घर में फंसे होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाला। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज बारिश के दौरान बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन जगहों पर एक साथ बादल फटा, जिससे भारी मात्रा में मलबा लोगों के घरों से होते हुए मुख्य बाजार में पहुंचा। वहीं बैंड बाजार पूरी तरह मलबे से भर गया है। तमाम ग्रामीण सड़कें भी बाधित हो गई है। वहीं, भारी बारिश के चलते बरसाती गदेरे भी उफान पर बह रहे हैं, जिससे चुफलागाड़ नदी का जल स्तर बढ़ गया है। तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन जगहों पर बादल फटने की घटना हुई है। एसडीआरएफ, पुलिस टीम और तहसील की आपदा प्रबंधन की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकानों और वाहनों को नुकसान हुआ है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News