DW Samachar – Header
BREAKING

बद्रीनाथ धाम के बाद तीनों धामों गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खुलने की भी तिथि की गई घोषित

उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। चारधाम यात्रा 2023 के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। शुक्रवार को समिति की ओर से केदारनाथ, गंगोत्री (गंगोत्री) और यमुनोत्री (यमुनोत्री) के कपाट की तारिखों की भी घोषणा की गई। … Read more

IMG-20230127-WA0026
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। चारधाम यात्रा 2023 के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। शुक्रवार को समिति की ओर से केदारनाथ, गंगोत्री (गंगोत्री) और यमुनोत्री (यमुनोत्री) के कपाट की तारिखों की भी घोषणा की गई। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया है कि केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि गुरुवार को ही घोषित हो गई थी। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। यहां होने वाली प्रसिद्ध ‘गाडू घड़ा कलश यात्रा’ 12 अप्रैल से शुरू होगी।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि मंदिर कपाट 27 अप्रैल को सुबह करीब सात बजे खोले जाएंगे। यमुनोत्री की ही तरह गंगोत्री का पतित पावन मंदिर भी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलता है और दीपावली के दिन मंदिर के कपाट बंद होते हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने तीनों धामों के कपाट खुलने की तिथियों की आज घोषणा की। इस तरह इस बार 22 अप्रैल से चारों धामों के दर्शन के लिए तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि हर साल होने वाली सबसे पवित्र चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का एलान हो गया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 27 अप्रैल की सुबह खुलेंगे। अब सरकार का फोकस इस बात पर होगा कि यात्रा भव्य तरीके से आयोजित की जाए।

Digital Women Trust

सीएम धामी ने कहा कि 2022 में चार धाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया था और इस साल भी यह रिकार्ड दर्ज होगा। सरकार तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की मंशा के तहत काम कर रही है। सीएम ने कहा कि इस साल हम पहले से तैयारी कर रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है। हमें श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं देनी हैं और उनकी यात्रा को सुरक्षित, आसान और आरामदायक बनाना है। हम बाबा बद्री विशाल के आशीर्वाद से इस दिशा में काम करेंगे। चार धाम यात्रा शुरू होने में महज 100 दिन शेष रह गए हैं। इस साल हमारी यात्रा रिकॉर्ड तोड़ होगी और हम इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़