भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मुख्यमंत्री धामी देंगे 25 लाख रुपये

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों को राज्य सरकारों ने इनाम देने की घोषणा की है। पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को नगद राशि देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली उत्तराखंड राज्य की महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।

Vandana Katariya 
Women’s hockey team player 
Vandana katariya photo 
Uttarakhand hockey Player Vandana 

Vandana katariya unseen images
शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों। बता दें कि शुक्रवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय महिला खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। लेकिन फिर भी इन भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया। हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मोबाइल से हॉकी महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शानदार खेल की सराहना की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












