
राजस्थान विधानसभा में जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कार्यालय मंत्री अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी पर दादी की टिप्पणी को लेकर हुए हंगामे के बाद विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के छह विधायकों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वाले विधायकों में गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, हाकम अली खान, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत और संजय कुमार शामिल हैं। इस निलंबन के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर ही धरना दे दिया है। उनका कहना है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और मनमाने ढंग से कार्रवाई कर रही है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संदर्भ में एक ‘अनुचित’ शब्द का इस्तेमाल किया। इससे काग्रेस विधायक भड़क गए। जिसके बाद शुक्रवार को विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। इसका असर हुआ कि कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई, इस घटना के बाद कांग्रेस विधायकों पर सदन में कथित अशोभनीय व निंदनीय आचरण करने का आरोप लगा। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के छह विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके विरोध में सदन के भीतर रातभर कांग्रेस विधायक डटे रहे। उन्होंने विधानसभा को ही अपना आशियाना बना लिया। कंबल, चादर और तकिए के साथ विधायकों ने डेरा डाल दिया। उनकी मांग एक ही है कि उनका निलंबन वापस हो। विधानसभा में ये कांग्रेस विधायक कभी एक जगह भजन-कीर्तन करते नजर आए तो कभी अलग-अलग सोते। जिसे जहां जगह मिली, वहां कंबल तानकर सो गया।
वहीं इस घटना पर एक निजी चैनल पर बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने निलंबन को सही ठहराते हुए कहा कि स्पीकर ने कड़ा फैसला लिया है, जो सदन में मर्यादा बनाए रखने के लिए जरूरी था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस अपने किए पर माफी मांगे, तो मैं उनसे बातचीत के लिए तैयार हूं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















