बिहार के समस्तीपुर में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल का हिस्सा गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। जानें हादसे की वजह और पूरा घटनाक्रम।
Under-Construction Ganga Bridge Collapses in Bihar, Workers Injured

बिहार में मानसून के शुरू होने से पहले ही अब एक और पुल के भरभरा कर गिरने की खबर सामने आई है। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। दरअसल में यह पुल बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर बन रही थी, जिसका एक हिस्सा गिर गया। खबर है कि मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा गिरने और निर्माण कार्य में लगी मशीनों के भड़कने के कारण मजदूरों में भगदड़ की स्थिति बन गई।
बता दें कि समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग फेल होने से स्लैब का एक हिस्सा गिर गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के 38 नंबर पिलर के पास यह हादसा हुआ। अचानक सेंटरिंग ढहने से स्लैब नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में कई मजदूर आ गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चार घायल मजदूरों को इलाज के लिए शाहपुर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। यह पुल उत्तर व दक्षिण बिहार जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता आगे चलकर बनेगा। पिछले कई वर्षों से इसपर लगातार कार्य चल रहा है। इस घटना के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण कंपनियों पर कार्य को लेकर सुरक्षा के मानक पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















