DW Samachar – Header
BREAKING

ट्रंप और जेलेंस्की आपस में ही भिड़ गए, अमेरिकी राष्ट्रपति की फटकार के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति बीच में बैठक छोड़कर चले गए

दुनिया की सबसे मजबूत बिल्डिंग व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आपस में ही भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात का दुनिया के तमाम देशों में सीधा प्रसारण हो रहा था। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने की कोशिश कर रहे … Read more

IMG-20250301-WA0008

दुनिया की सबसे मजबूत बिल्डिंग व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आपस में ही भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात का दुनिया के तमाम देशों में सीधा प्रसारण हो रहा था। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने की कोशिश कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को जमकर खरी खोटी सुनाई । इसके बाद नाराज जेलेंस्की बातचीत से उठे और तेज कदमों से बाहर निकलकर अपनी काली एसयूवी में बैठकर होटल के लिए निकल गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में शुक्रवार देर रात मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई। वेंस ने जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं, ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को कई बार फटकार लगाई। ट्रंप ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वे तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की को धमकाने वाले अंदाज में कहा, ‘आप बड़ी मुसीबत में हैं। आप यह जीत नहीं पाएंगे।’ जेलेंस्की ने इस पर कहा कि ‘हम अपने देश में हैं और हम इस समय मजबूती से टिके हुए हैं। हमने इसके लिए आपको धन्यवाद भी दिया है। ये सारी बहस जब हो रही थी, उस दौरान अमेरिका राष्ट्रीय मीडिया और अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के कैमरे इसे कवर कर रहे थे। व्हाइट हाउस में दो राष्ट्रपतियों की मुलाकात के दौरान बहस के वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा सुरक्षा की गारंटी मांगे जाने पर जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया।


यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए ट्रंप और जेलेंस्की की हुई मुलाकात



दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने का अमेरिका प्रयास कर रहा है और इसे लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक हुई जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि ऐसा करना अपमानजनक है। जेलेंस्की अपने देश को रूसी आक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं पर जोर दे रहे थे। ट्रंप ने कहा- आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है। दोनों नेताओं में तीखी बहस हुई और नौबत ‘तू-तू, मै-मै’ तक आ गई। यह कड़वाहट इतनी बढ़ गई कि जेलेंस्की बिना लंच किए बगैर वहां से रवाना हो गए जबकि व्हाइट हाउस ने यूक्रेनी शिष्टमंडल को वहां से जाने के लिए कहा।जेलेंस्की और ट्रंप के बीच इस मुलाकात में मिनरल्स को लेकर डील होनी थी, लेकिन यह डील कैंसिल हो गई। यूक्रेन, अमेरिका को रेयर अर्थ मैटेरियल (दुर्लभ खनिज) देने के लिए राजी था। इस डील के बदले अमेरिका ने यूक्रेन के री-डेवलपमेंट में मदद करने की बात कही है। ट्रंप 1 महीने से यूक्रेन पर दुर्लभ खनिज देने को लेकर दबाव बना रहे थे। ऐसा न होने पर अमेरिकी फंडिंग रोकने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़