DW Samachar – Header
BREAKING

पाक्षिक काव्य गोष्ठी में शारदा सिन्हा , सहारा श्री सुब्रत राय तथा स्व सुरेन्द्र शर्मा को दिया गया श्रद्धांजलि

पाक्षिक काव्य गोष्ठी में शारदा सिन्हा , सहारा श्री सुब्रत राय तथा स्व सुरेन्द्र शर्मा को दिया गया श्रद्धांजलि
IMG-20241115-WA0109
Tribute paid to Sharda Sinha, Sahara Shri Subrata Roy and late Surendra Sharma in the fortnightly poetry seminar.

जहानाबाद नागरिक विकास मंच के द्वारा आयोजित जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में कवि , साहित्यकारो ने स्व शारदा सिन्हा , स्व सहारा सुब्रत राय तथा पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष स्व सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा को दिया श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभी साहित्यकारों कवियत्री तथा कवियों ने काव्य एवम गीत के माध्यम से श्रद्धांजली दिया।कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ टीचर ट्रेनिंग कालेज में आयोजित किया गया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता नागरिक विकास मंच के अध्यक्ष शिक्षाविद डा एस के सुनील ने किया । जबकि संचालन समाजिक आंदोलन से जुडे वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम का संयोजन सिद्धार्थ टीचर ट्रेनिंग कालेज के निदेशक एवम दंत चिकित्सक डा अजय कुमार जी , ने किया । इस अवसर पर संस्थान के अभिभावक डा चन्दिका प्रसाद यादव ने उपस्थित सभी साहित्यकारो का स्वागत किया तथा मंगलमय जीवन कि कामना किया ।आज के पाक्षिक काव्य गोष्ठी में राष्ट्रीय नाट्य संस्थान ” प्रयास “के निदेशक मिथलेश सिंह , नागरिक विकास मंच के उपाध्यक्ष डा विरेन्द्र कुमार सिंह , मंच के कोषाध्यक्ष रामजीवन पासवान , मगध विश्वविद्यालय में लाईब्रेरी साइस के प्रध्यापक प्रकाश चन्दा ,अरवल जिला के जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुनैना , अनुसूचित जाति /जन जाति के अध्यक्ष डा अरविंद चौधरी , मगही साहित्यकार एवम शिक्षक दीपक शर्मा , राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष राणा विरेन्द्र , कवयित्री मानसी सिंह , रूबी कुमारी शिक्षिका ,ममताज जी ,गजलकार सावित्री सुमन , मगही कवि चितरंजन चैनपुरा , विश्वजीत अलबेला , अजय विश्वकर्मा , डा रविशंकर शर्मा , शिक्षक गणित कुमार जी सहीत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़