
जहानाबाद राष्ट्रीय स्तर विद्यालय खेल तलवारबाजी अंडर 17 प्रतियोगिता के लिए जहानाबाद जिले के कुणाल सिंह आर्या (डी ए वी स्कूल, मखदुमपुर) का चयन हुआ है। जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने उन्हें प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। यह प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर के भगवती नगर स्थित इनडोर हॉल में 16 से 21 नवम्बर 2024 तक आयोजित होगी। इस अवसर पर सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी की सफलता के लिए अनुशासन, सिस्टम, दिनचर्या, कंटीन्यूटी और फोकस जैसे 18 महत्वपूर्ण गुण होना आवश्यक हैं। यदि इन गुणों का पालन किया जाए तो कोई भी खिलाड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जहानाबाद जिला सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए वे जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जहानाबाद जिले से कुणाल सिंह बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। हम उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे अपनी उत्कृष्टता से राज्य और जिले का नाम रोशन करेंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












