
जहानाबाद में आज दिन मंगलवार को बिहार अग्निशमन सेवा की टीम के द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत अग्नि से बचाव सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में आज बाल विद्या मंदिर मंगल नगर बभना में अग्निशमन विभाग की टीम ने अति ज्वलनशील प्रदार्थ तथा बिजली से आग लगने के कारणों के बारे में तकनीकी जानकारी दी एवं किसी आपातकालीन घटना के समय अलार्म का सुरक्षित एवं कुशलतापूर्वक प्रत्युत्तर देना तथा घटनास्थल पर अग्नि-भूमि संचालन करने का प्रिशिक्षण दिया गया । अग्निशमन के द्वारा आये अधिकारी ने बताया कि इस प्रिशिक्षण के अंतर्गत आग के खतरों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं का एक सेट सिखाया जाता है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से प्राप्त कौशल और ज्ञान शिक्षार्थियों को किसी भी अप्रत्याशित आग लगने की स्थिति में आग से निपटने के लिए तैयार करता है। विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने बताया कि कई बार ऐसा देखा गया जी जानकारी के आभाव में एक छोटी गलती बहुत बड़ा समस्या बन जाता है इस प्रसिक्षण के माध्यम से बच्चों के अंदर कौशल का विकाश होता है एवं समय रहते बड़े घटना को टाला जा सकता है और भारी नुकसान से बचा जा सकता है ।वही मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












