DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार-यूपी बॉर्डर पर ट्रेन को पलटाने की साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Train Derailment Plot Foiled at Bihar-UP Border, Major Accident Averted by Locomotive Pilot’s Alertness

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक और बड़ी रेल दुर्घटना होने से बच गई। रेलवे ट्रैक कटा हुआ मिला है। शरारती तत्वों ने एक बार फिर छपरा और बलिया के बीच में ट्रेन की पटरी को काटकर अलग कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। हालांकि, समय रहते इस हादसे को टाल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता-गाजीपुर सीटी शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से ये हादसा टल गया है लेकिन इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, छपरा-गौतम स्थान खण्ड के अप लाइन में पेट्रोलिंग ड्यूटी करते हुए की-मैन ने ट्रैक में क्रैक देखा। जिसके बाद सेफ्टी मानकों के अनुरूप बैनर फ्लैग लगाकर सम्बंधित सुपरवाइजर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही तत्काल सुपरवाइजर एवं अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक की सेफ्टी सुनिश्चित कर 09.08 बजे 13121 कोलकाता-गाजीपुर एक्सप्रेस को पास कराया गया। ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन पर 09.12 बजे पहुंच कर आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News