टेनिस स्टार सेरेना विलियम ने टेनिस को कहा अलविदा, 27 साल के शानदार सफर में जीते हैं 855 मुकाबले

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को अपना आखिरी मैच खेलते हुए टेनिस से अलविदा कह दिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच यूएस ओपन खेला और संन्यास ले लिया।
आखिरी मैच के बाद सेरेना विलियम्स भावुक दिखीं और हाथ हिलाकर उन्होंने लोगों से अलविदा कहा। 41 साल की विलियम्स ने अपने 27 साल के शानदार करियर को यहीं विराम दे दिया है। उन्होंने अपने परिवार, टीम, दर्शकों और अपने फैन्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
Congrats on an amazing career, @SerenaWilliams!
— Michelle Obama (@MichelleObama) September 3, 2022
How lucky were we to be able to watch a young girl from Compton grow up to become one of the greatest athletes of all time.
I'm proud of you, my friend—and I can't wait to see the lives you continue to transform with your talents. pic.twitter.com/VWONEMAwz3
सफर:
कैरियर की बात करें तो सेरेना विलियम्स ने अपना पहला टूर्नामेंट मैच 1995 में खेला था। अपने करियर में उन्होंने 23 सिंगल्स ग्रैंडस्लेम ख़िताब जीते और लंबे समय तक दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी बनी रहीं। उन्होंने यूएस ओपन में अब तक 106 मैच जीते हैं और उनकी उपलब्धि विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है। सेरेना विलियम्स एक इकलौती खिलाड़ी है जिन्होंने चारों ग्रैंड स्लैम्स मिलाकर 65 से ज्यादा मैच जीते हैं। सेरेना विलियम अब तक 7 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, सात बार बिम्बल्डन, 6 बार यूएस ओपन और तीन बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। सेरेना विलियम ने अब तक चार बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते हैं। 2017 में आखिरी ग्रैंड स्लैम अवॉर्ड जीतने के बाद सेरेना लंबे समय तक कोर्ट से दूर रहीं और उन्होंने इस साल मात्र तीन हीं मैच जीत खेले हैं।
सेरेना विलियम्स 186 सप्ताह तक लगातार नंबर वन के रिकॉर्ड पर बनी रही हैं, जो खुद में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















