DW Samachar – Header
BREAKING

सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने कहा-अभिनेता ने सुसाइड नहीं की उनका मर्डर हुआ था

ढाई साल बाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। अभिनेता का पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने सोमवार को डंके की चोट पर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं की थी बल्कि उसका मर्डर हुआ था। पोस्टमॉर्टम के वक्त वहां मौजूद रूपकुमार शाह … Read more

Sushant Singh Rajput Case: CBI Closes Investigation, No One Found Guilty
Sushant Singh Rajput was murdered, I had seen...: Man who did post-mortem
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

ढाई साल बाद बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। अभिनेता का पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने सोमवार को डंके की चोट पर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं की थी बल्कि उसका मर्डर हुआ था। पोस्टमॉर्टम के वक्त वहां मौजूद रूपकुमार शाह ने कहा कि सुशांत की बॉडी पर चोट के काफी निशान थे। गर्दन पर भी दो-तीन चोट के निशान दिख रहे थे। पोस्टमॉर्टम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए थी, लेकिन बड़े अधिकारियों को सिर्फ फोटो लेने की इजाजत मिली थी, इसलिए हम लोगों ने भी आदेश का पालन किया।’


रूपकुमार शाह ने कहा, ‘सुशांत के निधन के वक्त हमें कूपर हॉस्पिटल में पांच बॉडीज मिली थीं। हमें बताया गया कि इनमें से एक बॉडी वीआईपी की है। जब हम पोस्टमॉर्टम करने गए तो पता चला कि ये बॉडी सुशांत सिंह राजपूत की है। सुशांत की तस्वीरें देखकर कोई भी कह सकता है कि उनका मर्डर हुआ था। अगर इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी मुझे कॉल करेगी तो उन्हें भी मैं यही बताऊंगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए थी, लेकिन बड़े अधिकारियों को सिर्फ फोटो लेने की इजाजत मिली थी, इसलिए हम लोगों ने भी आदेश का पालन किया। रूप कुमार ने आगे कहा कि जब उन्‍होंने सुशांत का शव देखा तो तुरंत अपने वरिष्‍ठों अफसरों को बताया कि यह आत्‍महत्‍या नहीं, बल्कि हत्‍या है। मैंने उन्हें कहा कि हमें रूल्स फॉलो करके चलना चाहिए, लेकिन मेरे सीनियर्स ने मुझसे कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगे। उन्होंने मुझसे जल्द से जल्द बॉडी के पिक्चर्स क्लिक करने और बॉडी पुलिस को देने की बात कही। इसलिए हमने पोस्टमॉर्टम रात में ही कर दिया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह डॉक्टर का काम है, लेकिन सुशांत को न्याय मिलना चाहिए। सुशांत की तस्वीरें देखकर कोई भी कह सकता है कि उनका मर्डर हुआ था। अगर जांच एजेंसी मुझे कॉल करेगी तो उन्हें भी मैं यही बताऊंगा। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 20 जून साल 2020 को अपने कमरे में मृत पाए गए थे ।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़