शुक्र, अप्रैल 10, 2026

Sonam Wangchuk Showcases Solar-Heated Tent for the Indian Army

बर्फबारी में तैनात सेना के जवानों के लिए “सोनम वांगचुक” ने बनाया बेहतरीन टेंट

देश के समाजसेवी सोनम वांगचुक ने लद्दाख के गलवान में भयंकर बर्फबारी और शरीर गला देने वाली ठंढ में तैनात सेना के जवानों के लिए ऐसा खास टेंट तैयार किया है, जिसके अंदर हमेशा तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस टेंट अगर बाहर का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक भी गिर जाए, फिर भी टेंट के अंदर इसका कोई असर नहीं होगा।
सोनम वांगचुक ने जो टेंट तैयार किया है, उसमें हीटर लगा हुआ है। ये हीटर सोलर एनर्जी से गर्म होगा। एक टेंट में 10 जवान रह सकते हैं और इसका वजन 30 किलो से भी कम है। यह टेंट विश्व का पहला सोलर हीटर टेंट होगा जिसे सोनम वांगचुक ने तैयार किया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News