DW Samachar – Header
BREAKING

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का आज होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी समेत तमाम नेता टोक्यो पहुंचे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे चलने वाला स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे (जापान समय के मुताबिक, दोपहर 2 बजे) टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में होगा। इसमें शामिल होने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका की … Read more

IMG-20220927-WA0021
Shinzo Abe State Funeral today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे चलने वाला स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे (जापान समय के मुताबिक, दोपहर 2 बजे) टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में होगा। इसमें शामिल होने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस समेत 217 देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंच गए हैं। आबे की 8 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को हुआ था। लिहाजा, ये स्टेट फ्यूनरल प्रतीकात्मक है।
सबसे पहले आज मोदी टोक्यो के अकासाका पैलेस जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच संक्षिप्त द्विपक्षीय बैठक होगी जिसमें दोनों पक्षों से संबंधित लोग मौजूद होंगे‌। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने इस वर्ष मार्च में भारत की यात्रा की थी और प्रधानमंत्री मोदी मई में क्वाड की बैठक में हिस्सा लेने वहां गए थे। प्रधानमंत्री मोदी आज की शाम जापान से रवाना होंगे और उनके आधी रात के बाद दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि साल 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दोस्ती विश्व भर में सुर्ख़ियो में रही। शिंजो आबे के प्रधानमंत्री रहते पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई ड्रीम प्रोजेक्ट जापान की सहयोग से ही शुरू हुए। आबे के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मोदी ने उन्हें ‘प्रिय मित्र’ बताया था और कहा था कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़