DW Samachar – Header
BREAKING

एसएस कॉलेज में अभाविप इकाई का पुनर्गठन, पुष्पांकर कुमार बने कॉलेज अध्यक्ष

एसएस कॉलेज में अभाविप इकाई का पुनर्गठन, पुष्पांकर कुमार बने कॉलेज अध्यक्ष
IMG-20241202-WA0089
Reorganization of ABVP unit in SS College, Pushpankar Kumar becomes college president

जहानाबाद। स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय (एसएस कॉलेज) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नई इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व इकाई को भंग करते हुए नई इकाई की घोषणा नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद कुमार राय ने की। इस पुनर्गठन में पुष्पांकर कुमार उर्फ अंगद जी को कॉलेज अध्यक्ष और आदित्य राज गुप्ता को कॉलेज मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई इकाई के पदाधिकारी
पुनर्गठन में कई छात्रों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई। प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

Digital Women Trust

कॉलेज अध्यक्ष: पुष्पांकर कुमार उर्फ अंगद जी

उपाध्यक्ष: आनंद कुमार, कुश कुमार

कॉलेज मंत्री: आदित्य राज गुप्ता

कॉलेज सह मंत्री: राजन कुमार, सोहित कुमार, सूरज कुमार, सिमरन कुमारी, शुरभी कुमारी

एसएफडी प्रमुख: दिवाकर कुमार

एसएफडी सह प्रमुख: विकास कुमार

एसएफएस प्रमुख: अंश कुमार

कला मंच प्रमुख: अंजली कुमारी

सह कला प्रमुख: वंदना कुमारी

छात्रा प्रमुख: सलोनी कुमारी

खेलो भारत प्रमुख: सोनू कुमार

एनएसएस प्रमुख: चांदनी कुमारी, स्नेहा कुमारी

कार्यकारिणी सदस्य: अभिषेक कुमार, दिवेश कुमार, यशराज

कार्यक्रम में विशेष चर्चा
पुनर्गठन कार्यक्रम में अभाविप की कार्य पद्धति और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। प्रो. डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा, “अभाविप 1949 से छात्रों के बीच कार्य कर रहा है और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संगठन के माध्यम से कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं।”

कार्यक्रम में विभाग संयोजक गोपाल शर्मा, जिला सह संयोजक सुरजीत कुमार और पूर्व अभाविप कार्यकर्ता रौशन कुमार ने भी भाग लिया।

छात्रों में उत्साह
पुनर्गठन के बाद छात्रों में उत्साह देखा गया। नई इकाई ने सभी छात्रों से संगठित होकर कॉलेज और समाज के विकास में सहयोग करने की अपील की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़