DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सिक्किम में 16 शहीद जवानों में एक रविंद्र सिंह थापा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले थे, गांव में शोक की लहर

Ravindra Singh, one of the 16 soldiers martyred in Sikkim, was a resident of Uttarakhand, a wave of mourning in the village
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

शुक्रवार को सिक्किम में सेना ट्रक के खाई में गिरने के बाद 16 जवानों की दुखद मौत हो गई थी। वहीं हादसे में चार जवान घायल भी हुए थे। शहीद 16 जवानों में एक जवान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के धारचूला के रहने वाले थे। जिसके बाद से उत्तराखंड के लाल के शहीद होने पर हल्द्वानी और धारचूला सहित उत्तराखंड में शोक की लहर है।‌‌ शहीद रविंद्र सिंह थापा के चाचा भूपेंद्र थापा ने बताया कि रविंद्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी मां और उनकी पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मां धारचूला में ही रहती हैं। उनकी पत्नी और बेटा बेटी हल्द्वानी में रामपुर रोड पंचायत घर के पास रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि रविंद्र 2007 में सेना में भर्ती हुए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News