DW Samachar – Header
BREAKING

न्यूज चैनलों पर भड़के राहुल गांधी, कहा- दिनभर पीएम मोदी को दिखाया जाता है, हमें कोई नहीं दिखाता

बुधवार को कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम पार्टी के नेता शामिल हुए। तमिलनाडु में इस दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी … Read more

Rahul Gandhi upset with Media Channel
Rahul Gandhi upset with Media Channel
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बुधवार को कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम पार्टी के नेता शामिल हुए। तमिलनाडु में इस दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों पर दिनभर प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया जाता है। हम लोगों को कोई नहीं दिखाता, इसलिए हम यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल ने कहा- एक व्यक्ति के हाथों में करोड़ों लोगों का भविष्य है और वे इसे संवारने की बजाय विपक्ष को ईडी और सीबीआई का डर दिखा रहे हैं। हम फिर गुलामी के दौर में जा रहे हैं। पहले एक ईस्ट इंडिया कंपनी देश पर राज करती थी, अब 3-4 कंपनियां ये काम कर रही हैं। बीजेपी सरकार की सोच अंग्रेजों जैसी है। राहुल के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और योगेंद्र यादव ने भी सभा को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगी होने पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि यह परिवार जोड़ो यात्रा है। दरअसल राबर्ट वाड्रा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक पोस्टर पर गांधी परिवार के साथ उनकी भी तस्वीर है। दीवार पर इस तस्वीर को चिपकाते हुए कार्यकर्ता भी ट्वीट में दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कमेंट करते हुए लिखा, कांग्रेस भारत जोड़ो वास्तव में केवल परिवार जोड़ो और भ्रष्टाचार जोड़ो यात्रा है। अगर आपको कोई संदेह हो तो आप यहां देख सकते हैं। उन्होंने कहा, “देश कर्तव्य पथ पर है और कांग्रेस ‘गुलामी का परिवार पथ’ पर है। यह भारत जोड़ो नहीं बल्कि परिवार को जोड़ो यात्रा है। यह पदयात्रा नहीं बल्कि ‘पद’ के लिए यात्रा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़