DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी की हीराबा का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट … Read more

IMG-20221230-WA0002
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

2 दिन पहले बुधवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपको बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। पीएम मोदी नियमित रूप से रायसन जाते रहते थे और अपनी अधिकतर गुजरात यात्राओं के दौरान अपनी मां के साथ समय बिताते थे। पीएम मोदी की मां हीराबेन जून में ही 100 साल की हुई थीं। उनके 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने भी पहुंचे थे।

Digital Women Trust

प्रधानमंत्री अहमदाबाद पहुंच गये हैं एवं उन्होने अपनी माँ के पार्थिव शरीर को कन्धा दिया। पीएम मोदी की मां के निधन पर तमाम भाजपा समेत तमाम पार्टियों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़