DW Samachar – Header
BREAKING

टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बीएमडब्‍ल्‍यू कार का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यह हादसा दिल्ली से रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने … Read more

Rishabh Pant\'s car accident in Roorkee
Rishabh Pant is severely injured after his car collided with the divider and catches fire near Roorkee
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बीएमडब्‍ल्‍यू कार का आज सुबह एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यह हादसा दिल्ली से रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Digital Women Trust
Rishabh Pant’s Car after accident

सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़