DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम की तैयारियाँ हुई तेज, सभी प्रखंडों में विज्ञान शिक्षकों की कार्यशालाएँ संपन्न

बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम की तैयारियाँ हुई तेज, सभी प्रखंडों में विज्ञान शिक्षकों की कार्यशालाएँ संपन्न
IMG-20241121-WA0109
Preparations for Bihar Children’s Science Research Program intensified, workshops of science teachers completed in all the blocks.

20-22 दिसम्बर में जहानाबाद में ही होना है राज्य स्तरीय आयोजन

जहानाबाद बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम-2024 के तहत गुरुवार को जहानाबाद जिले के सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विज्ञान शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को बाल विज्ञान परियोजनाओं के कार्य में मार्गदर्शन प्रदान करना और छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रखंड स्तर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रयोजन का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा, जिसमें चयनित विद्यार्थी जिला स्तर पर भाग लेंगे और जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपनी प्रेरणा का प्रस्तुतिकरण करेंगे।राज्य स्तर का आयोजन इस बार जहानाबाद में ही किया जाना है.

Digital Women Trust

कार्यशाला में शिक्षकों को प्रभावी और नवाचारी परियोजनाओं को डिज़ाइन करने के लिए प्रशिक्षित किया गया और विज्ञान के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान, शिक्षकों को परियोजना निर्माण, डेटा संग्रहण और प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्रीकांत शर्मा, ललित शंकर पाठक, पंकज कुमार, सुप्रिया शर्मा, पवन कुमार, बृजनंदन सिंह, अरुण कुमार, अंजनी कुमार, शशि कुमार, ज्ञान रंजन, वेंकटेश कुमार, अजीत कुमार, राजीव रंजन, और सुबोध कुमार सिन्हा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज की और शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देश और जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने उद्घाटन सत्र में शिक्षकों को परियोजनाओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरणा दी।

यह प्रशिक्षण छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें नई सोच विकसित करने में सहायक होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़