PM Modi to Open AI Impact Summit 2026, Meet Global Leaders
भारत इन दिनों AI इंपैक्ट समिट को लेकर पूरे विश्व में चर्चा में है। आज इस कार्यक्रम का चौथा दिन है। इस AI समिट में देश हीं नहीं बल्कि विदेशों से भी कई विशेषज्ञ आए हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि दक्षिण एशियाई देश में हो रहे इस अभूतपूर्व आयोजन में 100 से अधिक देशों के प्रतिभागी शरीक हो रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में भारत के स्टार्टअप्स समेत दुनियाभर के टेक वर्ल्ड दिग्गज अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं।
एआई प्रदर्शनी आज आम जनता के लिए बंद
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गुरुवार को आम जनता को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही इस समिट के समय में भी बदलाव किया गया है। अब प्रदर्शनी का समय शाम 6 बजे के बजाय रात 8 बजे तक रहेगा, जिससे आगंतुकों को अधिक समय मिल सके।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












