DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी का भाजपा नेताओं को फरमान, बेवजह विवादों से बचें

भारतीय जनता दल (भाजपा) की कार्यकारिणी बैठक 16-17 जनवरी को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता समेत कार्यकर्ता भी शामिल थे। वहीं बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद रहें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेताओं को बेवजह टिप्पणी करने से बचने की सलाह … Read more

PM Modi diktat BJP leaders to avoid unnecessary controversy
PM Modi diktat BJP leaders to avoid unnecessary controversies
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय जनता दल (भाजपा) की कार्यकारिणी बैठक 16-17 जनवरी को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता समेत कार्यकर्ता भी शामिल थे। वहीं बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद रहें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेताओं को बेवजह टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है।

दरअसल में खबर यह है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान के गाने हमें तो लूट लिया में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। इस गाने को भाजपा के कई नेताओं ने बैन करने बात कही तो कई ने फिल्म पर ही रोक लगाने की बात कर दी।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कुछ फिल्मों पर बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए। पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं के बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी।

Digital Women Trust

इन नेताओं ने जताई थी आपत्ति

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने ने भी पठान विवाद पर बयान दिया था। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए वरना फिल्म को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि क्या फिल्म को सस्ती लोकप्रियता दिलाने के लिए यह सब किया गया या फिर सोची समझी साजिश के तहत यह विवाद खड़ा किया गया है। राम कदम ने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म या टीवी धारावाहिक हिंदू समाज की भावनाओं का अपमान करता है तो उसे महाराष्ट्र में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके अलावा बिहार समेत अन्य राज्यों में भी पठान फिल्म के गाने को लेकर आपत्ति जताई गई। बिहार में भाजपा नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने तो राज्य में पठान फिल्म की रिलीज को ही रोकने की मांग कर दी थी। उन्होंने कहा कि भगवा रंग हमारे धर्म का प्रतीक है। यह फिल्म सनातन संस्कृति को कमजोर करने की घटिया कोशिश है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़