DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान जहानाबाद में जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

One day training on climate change and health organized at GNM Training Institute Jehanabad

जहानाबाद जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान, जहानाबाद में नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ (NPCCHH) के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और उनके प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियां, जैसे श्वसन रोग, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, ज़ूनोटिक रोग, वेक्टर जनित रोग, जल जनित बीमारियां और चरम मौसमी घटनाओं से होने वाली चोटों का प्रभावी प्रबंधन कैसे किया जा सकता है।

विशेष रूप से हीट स्ट्रोक, वायु प्रदूषण से संबंधित रोग, जैसे अस्थमा और निमोनिया, के मरीजों के लिए अस्पताल स्तर पर विशेष प्रबंधों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूक करना, रोगियों को चिन्हित कर समुचित इलाज उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य सेवाओं को जलवायु अनुकूल बनाना है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य और निर्देश:
सिविल सर्जन, जहानाबाद ने प्रतिभागियों को निर्देश दिया कि आशा और एएनएम की बैठकों में जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाए। यह सुनिश्चित किया गया कि ये स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं और उपचार व बचाव के उपायों से जनता को अवगत कराएं।

कार्यक्रम का संचालन गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को NPCCHH कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News