DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में पैक्स चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

Nomination process for the first phase of PACS elections started in Jehanabad.

नगर प्रखंड के गोनवाॅ पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम शर्मा ने किया नामांकन।

समर्थकों ने फुल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।

जहानाबाद – जिले में पैक्स चुनाव को लेकर प्रथम चरण के मतदान के लिए नगर प्रखंड के, प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ आज से शुरू हो गया। इस स॑दर्भ में नामांकन को लेकर काफी गहमा-गहमी प्रखंड कार्यालय पर देखी गई। वही नगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोनवाॅ से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पांचवें अबधी के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने काफी समर्थको के साथ प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्योंहि नाम॑कण कर कार्यालय से बाहर निकले तो समर्थकों ने पुनः जीत का समर्थन करते हुए फुल माला से भब्य स्वागत किया।
वही पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि मैं पिछले चार टर्म से गोनवाॅ पंचायत के किसानों को हर संभव मदद करते आ रहा हूं। उन्होंने बताया कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने में पिछे नहीं रहा, जहां किसानों को फसल के लिए खाद,सही समय पर उपलब्ध कराना, धान की खरीदारी एवं पैसा का भुगतान में कोई कठिनाई नहीं हुई,और न होगी। चुकी पैक्स अध्यक्ष को जिम्मेवारी किसानों की हित के लिए ही है।यही नहीं उन्होंने बताया कि किसानों के लिए हमेशा मैं तत्पर रहता हूं,और पंचायत की महान मतदाता का पुनः आशिर्वाद मिलने की बात कही।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News