
भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के 78 वें पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि महामना का सम्पूर्ण जीवन भारत वर्ष एवं सनातन संस्कृत के उत्थान के लिए समर्पित रहा।उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका का निर्वहन कर भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस का चार बार बतौर अध्यक्ष नेतृत्व किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सहित दर्जनों शैक्षणिक संस्थान की स्थापना कर लाखों भारतीय के जीवन में सकरात्मक बदलाव के वाहक बने।आज उन्हें गए हुए 78 वर्ष हो गए परन्तु उनके विचार एवं कार्य से देश में शिक्षा एवं स्वतंत्रता का अलख जग रहा है। सम्पूर्ण समाज उनके कार्यों का ऋणि है, उनका अनुसरण कर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












