DW Samachar – Header
BREAKING

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीम लालू यादव, होगी विशेष चर्चा

Nitish Kumar, Lalu Prasad to meet Sonia Gandhi
Nitish Kumar, Lalu Prasad to meet Sonia Gandhi
Nitish Kumar, Lalu Prasad to meet Sonia Gandhi
Nitish Kumar, Lalu Prasad to meet Sonia Gandhi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में चुनावी प्रचार प्रसार के बीच आज राजद प्रमुख लालू यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं।
इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांगेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। लालू यादव ने इस मुलाकात को लेकर कहां की हम विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हां, हम (उन्हें) उखाड़ देंगे। मुझे कितनी बार यह कहने की जरूरत है?

दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अमित शाह परेशान हैं। वहां (बिहार) से उनकी सरकार का सफाया हो गया। 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है। तो, वह इधर-उधर भाग रहा है और कह रहा है ‘जंगल राज’ और वह सब। गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया? जब वे थे तब जंगल राज था।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात होगी, जिसमें विपक्ष के लोगों को एक साथ लाने पर चर्चा करेंगे। बिहार से BJP की सरकार जाने के बाद से ही अमित शाह बिहार आ रहे और जंगलराज की बात कर रहे हैं। जब वह गुजरात में थे तब वहां जंगलराज था।

25 को सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 25 सितंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं इस दौरान लालू यादव और नीतीश कुमार राजनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़