DW Samachar – Header
BREAKING

Moscow-Goa Azur Air flight diverted to Uzbekistan after bomb threat

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, उज्बेकिस्तान डायवर्ट की गई फ्लाइट रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। सूचना मिलते हीं विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, विमान में 240 यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है … Read more

IMG-20230121-WA0008

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, उज्बेकिस्तान डायवर्ट की गई फ्लाइट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। सूचना मिलते हीं विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, विमान में 240 यात्री सवार हैं।

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट AZV2463 जिसका संचालन अजुर एयर की तरफ से किया जाता है, उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दबोलिम एयरपोर्ट निदेशक को रात करीब 12.30 बजे एक ईमेल के जरिए इस फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ही इसे डायवर्ट कराया गया।
एक हफ्ते पहले भी मिली थी ऐसी सूचना

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले भी मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में भी बम रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। हालांकि, तब बम की सूचना फर्जी निकली थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़