DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award and Arjuna Awards: मेजर ध्यानचंद और अर्जुना अवार्ड के लिए राष्ट्रपति की ओर जारी किया गया खिलाड़ियों की लिस्ट

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू की ओर से 25 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें वे 30 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। बताया जा रहा है कि इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस की खिलाड़ी शरथ कमल अचंता को दिया जाना है जबकि 25 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। खेल मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में इस बात की जानकारी दी गई जिसमें कई सारे नाम है।

आपको बता दें कि यह पहली बार हुआ है जब इन सम्मान के लिए पहली बार इस सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को समर्पित इस पोर्टल के माध्यम से खुद आवेदन करने की बात भी कही गई थी और इसका परिणाम रहा कि इस साल बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए और लोगों के नाम भी आए। बड़ी संख्या में आए नामों के बाद इस पर विचार करके एक लिस्ट तैयार करना सबसे बड़ी सीरदर्दी थी जिन पर सेवानिवृत न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर, की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार करते हुए चयन किया है।

सबसे अहम पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार माना जाता है जिसे इस बार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल अचंता को देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही अर्जुना अवार्ड पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

1.सीमा पुनिया, व्यायाम
2.एल्धोस पॉल, व्यायाम
3.अविनाश मुकुंद साबले,व्यायाम
4.लक्ष्य सेन,बैडमिंटन
5.प्रणय एच.एस,बैडमिंटन
6.अमित,मुक्केबाज़ी
7.निखत ज़रीन,मुक्केबाज़ी
8.भक्ति प्रदीप कुलकर्णी,शतरंज
9.आर प्रज्ञानानंद,शतरंज
10.दीप ग्रेस एक्का,हॉकी
1 1.सुशीला देवी,जूडो
12..साक्षी कुमारी,कबड्डी
13.नयन मोनी सैकिया,लॉन बाउल
14.सागर कैलास ओवलकर,मलखंब
15.एलावेनिल वालारिवान,शूटिंग
16.ओमप्रकाश मिथरवाल,शूटिंग
17.श्रीजा अकुला,टेबल टेनिस
18.विकास ठाकुर,भारोत्तोलन
19.अंशु,कुश्ती
20.सरिता,कुश्ती
21.परवीन,वुशु
22.मानसी गिरीशचंद्र जोशी,पैरा बैडमिंटन
23.तरुण ढिल्लों, पैरा बैडमिंटन
24.स्वप्निल संजय पाटिल, पैरा स्विमिंग
25.जेरलिन अनिका जी, बधिर बैडमिंटन

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022

1.जीवनजोत सिंह तेजा, तीरंदाजी
2.मोहम्मद अली क़मरी, मुक्केबाज़ी
3.सुमा सिद्धार्थ शिरूर, पैरा शूटिंग
4.सुजीत मान, कुश्ती
बी लाइफटाइम श्रेणी:
1.दिनेश जवाहर लाडी, क्रिकेट
2.बिमल प्रफुल्ल घोष, फ़ुटबॉल
3.राज सिंह, कुश्ती
आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2022
1.अश्विनी अकुंजीसी, व्यायाम
2.धर्मवीर सिंह, हॉकी
3.बी.सी. सुरेश,कबड्डी
4.नीर बहादुर गुरुंगी, पैरा एथलेटिक्स

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News