मंगल, मार्च 17, 2026

मार्च के आखिरी दिन आज इन सियासी हलचलों और इवेंट पर रहेगी नजर

Last day of March 2024 | Political movements and News in focus today

आज मार्च महीने का आखिरी दिन है। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। आज 31 मार्च को लोकसभा चुनाव को लेकर यह इवेंट सुर्खियों में रहेंगे। इंडिया ब्लॉक दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली करेगा। इसमें 26 दलों के नेता शामिल हो सकते हैं।

PM Modi To Address Mega Rally In UP’s Meerut, Jayant Chaudhary To Be Present

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मेरठ में रैली करेंगे। भाजपा ने यहां से अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। पीएम मोदी इस रैली से लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी करने जा रहे हैं।

CEC Meeting

वहीं कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक होगी। इसमें बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे। कांग्रेस अब तक 208 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है।

यह भी पढ़े: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज होगा जारी

दूसरी ओर बिहार से भी खबर भी महत्वपूर्ण है। आज बिहार शिक्षा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। ‌इस परीक्षा परिणाम का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल (T3) का संचालन आज से हो शुरू हो जाएगा।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बरेली, रामपुर और पीलीभीत में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

INDIA leaders to hold mega rally against Delhi CM and AAP convener Kejriwal’s Arrest

वहीं आज 31 मार्च को ईस्टर संडे है। यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास होता है। गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे का पर्व मनाते हैं। वहीं छात्रों के पास स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी यूजी 2024 में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आज आखिरी मौका है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Let us live and strive for freedom! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading