DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: यूजीसी रेगुलेशन और सामाजिक न्याय के समर्थन में छात्रों का मशाल जुलूस,  सड़कों पर उतरे कई छात्र संगठन।

Jehanabad News: यूजीसी रेगुलेशन और सामाजिक न्याय के समर्थन में छात्रों का मशाल जुलूस, सड़कों पर उतरे कई छात्र संगठन।
IMG_20260316_204131

जहानाबाद में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर अपना समर्थन जताया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता इस जुलूस में शामिल हुए और केंद्र सरकार से यूजीसी रेगुलेशन को जल्द लागू करने की मांग की। मशाल जुलूस शहर के अंबेडकर चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए हॉस्पिटल मोड़ और अरवल मोड़ तक पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान छात्रों ने सामाजिक न्याय के समर्थन में नारेबाजी की और यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग उठाई। छात्र नेताओं का कहना कि यह रेगुलेशन सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाला कदम है। हालांकि कुछ संगठनों द्वारा विरोध किए जाने के बाद इस पर मामला अदालत तक पहुंच गया है और फिलहाल इस पर रोक लगी हुई है। बता दे की University Grants Commission (UGC) भारत में उच्च शिक्षा से जुड़ी एक प्रमुख संवैधानिक संस्था है, जो देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए मानक तय करती है, अनुदान देती है और शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करती है। यूजीसी का उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखना, समान अवसर उपलब्ध कराना और विश्वविद्यालयों के विकास को प्रोत्साहित करना है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी से जुड़े कुछ नए रेगुलेशन लाने की पहल की गई थी, जिनका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को मजबूत करना बताया जा रहा है। लेकिन कुछ संगठनों द्वारा इन नियमों का विरोध किए जाने के बाद मामला अदालत में पहुंच गया और फिलहाल Supreme Court of India ने इस पर अस्थायी रोक लगा दी है। इसी कारण सरकार अभी इसे पूरी तरह लागू नहीं कर पाई है।
मशाल जुलूस के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने कहा कि सरकार को किसी दबाव में आकर इस नियम को रोकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह रेगुलेशन लागू होता है तो ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं छात्र नेता राहुल प्रजापति ने कहा कि आज भी कई विश्वविद्यालयों और बड़े शिक्षण संस्थानों में जाति और ऊंच-नीच के आधार पर भेदभाव देखने को मिलता है। उनका कहना था कि यूजीसी रेगुलेशन लागू होने से छात्रों को अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाने का बेहतर अवसर मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था में समानता को बढ़ावा मिलेगा। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी रेगुलेशन को जल्द लागू नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

Jehanabad News: Torch procession of students in support of UGC regulation and social justice, many student organizations took to the streets.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़