
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज रविवार को घायल होने की खबर सामने आई है।
सूचना के मुताबिक राजधानी पटना में राबड़ी आवास में आज सीढ़ी से उतरते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू के कंधे और कमर में भी गहरी चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई है। डॉक्टरों की ओर से बताया गया कि उनके दायें कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है।


















