DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद जिले के नंदपुरा निवासी डी ए वी स्कूल का छात्र कुणाल ने तलवार बाजी में लाया तीसरा स्थान

Kunal, a student of DAV School, resident of Nandpura in Jehanabad district, got third place in sword fighting.

राष्ट्रीय स्तर विद्यालय तलवार बाजी में जम्मू कश्मीर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह।

जहानाबाद-जिले का नाम रौशन करते हुए डी ए वी का छात्र कुणाल ने राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में तलवार बाजी अ॑डर-17 बालक ओपन ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।कुणाल ने मोतीहारी में हो रही तलवार बाजी बालक ओपन ट्रायल में राष्ट्रीय स्तर विद्यालय खेल तलवार बाजी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी जगह बनाई। जिससे जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला तलवार बाजी स॑घ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा निवासी , डी ए वी स्कूल के छात्र कुणाल ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जम्मू-कश्मीर में तलवार बाजी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जगह बना ली। उन्होंने बताया कि मोतिहारी में चल रहे राज्य स्तरीय विद्यालय खेल तलवार बाजी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।जो आगामी जम्मू-कश्मीर में होने वाली दिनांक 16 नवंबर से 21 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर अ॑डर -17 विद्यालय खेल तलवार बाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वही उन्होंने जिले के खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने खेल के प्रति बच्चों को पुरा विश्वास के साथ हौसला अफजाई करते हुए बढ़ावा देने का कार्य किया है। वही उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है और बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले में खेल को बढ़ावा देने में काफी सहयोग एवं समर्थन किया है। वही तलवार बाजी स॑घ की ओर से जिले वासियों को भी धन्यवाद दिया, और सभी खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की कामना किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News