
जहानाबाद जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र में तालाब के गड्ढे पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा,वही परिजनों में चित्कार मच। बताया जाता है कि जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम केऊर निवासी बबलू राम के 12 वर्षीय पुत्र प्रिया॑सु कुमार आज सोमवार की शाम को घर से खेलने हेतु निकला, बच्चा खेलते हुए गांव के ही सुर्य म॑दिर के पास स्थित तालाब में और बच्चों को देख तालाब में उतर गया, फलस्वरूप तालाब के गड्ढे पानी में चले जाने के उपरांत डूब गया, बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो बच्चे को पानी में खोजबीन करने लगे, खोजबीन करने के क्रम में ही प्रिया॑सु की शव मिला। तो परिजनों में चित्कार मच गया, सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद लाया। वही बच्चे के चाचा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही सुर्य म॑दिर के पास तालाब के गड्ढे पानी में चले जाने के फलस्वरूप बच्चा का मौत हो गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












