DW Samachar – Header
BREAKING

बैठक का दूसरा दिन: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आज जेपी नड्डा के दूसरे कार्यकाल पर लग सकती है मुहर

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बैठक का आज दूसरा दिन है । यह बैठक दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में चल रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन आज भाजपा कई महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी मुहर लगा सकती है। ‌‌‌‌ बैठक में इस साल होने वाले 9 राज्य में विधानसभा चुनाव और 2024 चुनाव को लेकर मंथन … Read more

JP Nadda\'s second term may be sealed
JP Nadda’s second term may be sealed in BJP’s national executive today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बैठक का आज दूसरा दिन है । यह बैठक दिल्ली के एनडीएमसी सेंटर में चल रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन आज भाजपा कई महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी मुहर लगा सकती है। ‌‌‌‌ बैठक में इस साल होने वाले 9 राज्य में विधानसभा चुनाव और 2024 चुनाव को लेकर मंथन किया जा रहा है। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 के लोकसभा चुनाव तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक बढ़ाए जाने का औपचारिक एलान किया जा सकता है। अगर नड्डा को फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती है, तो वे लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले लालकृष्ण आडवाणी और अमित शाह के बाद तीसरे नेता हो सकते हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह भी दो बार पार्टी अध्यक्ष बने थे, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था।बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन सोमवार को बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की। कर्नाटक चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बैठक हुई। बीजेपी ने हाल ही में येदियुरप्पा को पार्टी संसदीय बोर्ड में शामिल किया है। अगले तीन-चार महीनों में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं और बीजेपी के सामने गढ़ बचाने की चुनौती है। आज शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन होगा। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएस संतोष, राजनाथ सिंह, निर्मला सीमारमण, एस जयशंकर समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद हैं। इसके अलावा 35 केंद्रीय मंत्री, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़