DW Samachar – Header
BREAKING

Jio and Airtel to launch 5G services in India this month

Jio and Airtel to launch 5G services in India this month
Jio and Airtel to launch 5G services in India this month

अब देशवासियों को मिलेगी 5जी स्पीड, एयरटेल और जियो इसी महीने शुरू करने जा रही सर्विस

Jio and Airtel to launch 5G services in India this month
Jio and Airtel to launch 5G services in India this month
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश में जो लोग (यूजर) 5G सर्विस का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है।‌ जल्द ही देशवासी अब अपने मोबाइल नेटवर्क में 5G का मजा ले सकेंगे। अभी तक देश में 4G ही नेटवर्क ही चल रहा है। अब इसी महीने से 5जी की सेवा शुरू होने जा रही है। पिछले महीने भोपाल में 5G के लिए ट्रायल भी हुआ था। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार भी देश में 5G नेटवर्क लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‌‌ पिछले महीने 26 जुलाई को भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू होने के साथ ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल सहित चार टेलिकॉम कंपनियों के बीच होड़ लगी हुई है। इसकी शुरुआत दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। उधर, जियो ने भी 15 अगस्त को पूरे देश में 5G नेटवर्क सर्विस लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। 5G लॉन्च होने के बाद इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी। 5G हाई स्पीड सर्विस के लिए 5G स्मार्टफोन की जरूरत पड़ेगी। एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ गोपाल विट्टल ने बताया कि कंपनी पूरी दुनिया के बेस्ट टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ काम करके देश के कस्टमर्स को 5G कनेक्टिविटी का फुल बेनिफिट देगी। टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले कहा था कि 5G सर्विसेज का टैरिफ इंडस्ट्री तय करेगी। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। वहीं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 5G सर्विसेज के टैरिफ को 4G के बराबर लाने से पहले शुरुआत में इसे 10-15% के प्रीमियम पर पेश किया जाएगा। बता दें कि 5G एक लेटेस्ट नेटवर्क है जो पहले से कहीं ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड (मल्टी-Gbps पीक स्पीड), अल्ट्रा लो-लेटेंसी ऑफर (बेहद कम रुकावट) करता है। इसमें यूजर को ज्यादा भरोसेमंद बड़ी नेटवर्क क्षमता मिलती है।5G में 4G से 10 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी। यानी यूजर्स हाई क्वालिटी, अल्ट्रा हाई रेज्योलूशन 4k वीडियो कॉल्स कर सकेंगे। 5G पर आपको 4G की तुलना में ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी और कॉलिंग सुविधा मिलेगी। कई कंपनियों ने अपने 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिए हैं। अब जल्द ही यूजर्स अपने मोबाइल में 5G की स्पीड का आनंद उठा पाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़