DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehananbad News: ओलावृष्टि व तूफान से तबाही, जिलापरिषद सदस्य अभिषेक रंजन उर्फ सोनु राधे ने की सरकार से राहत की मांग

जहानाबाद समेत बिहार के कई जिलों में आई तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों की सालभर की कमाई और उम्मीदें माटी में मिल गई हैं।

इस गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जहानाबाद के जिलापरिषद सदस्य अभिषेक रंजन उर्फ सोनु राधे ने कहा, “ये सिर्फ बारिश नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाता की मेहनत, उसकी उम्मीदें और उसकी सालभर की कमाई को बहा ले जाने वाली आपदा है।” उन्होंने बिहार सरकार से अपील की है कि इस आपदा को प्राकृतिक आपदा घोषित किया जाए और सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सर्वे कराकर किसानों को उनकी क्षति के अनुसार उचित मुआवज़ा दिया जाए।

सोनु राधे ने चेताया कि अगर आज किसानों की सुध नहीं ली गई, तो कल हर घर की थाली सूनी रह जाएगी। किसान टूटेगा, तो देश की रीढ़ भी कमजोर पड़ जाएगी।

वहीं दूसरी ओर, आंधी-तूफान और वज्रपात की वजह से सदर अस्पताल, जहानाबाद में कई लोगों के घायल होने और कुछ की मौत की सूचना मिलने पर जिलापरिषद सदस्य ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना और ढांढस बंधाया, साथ ही इलाजरत मरीजों से मिलकर चिकित्सकों और परिजनों से उनका हालचाल जाना

उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष, जिलाधिकारी और सिविल सर्जन से वार्ता कर मृतकों का पोस्टमार्टम रात में ही तत्काल करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि इलाजरत मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो और उन्हें हर संभव चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जाए। जिलापरिषद सदस्य अभिषेक रंजन उर्फ सोनु राधे की संवेदनशीलता और त्वरित सक्रियता को आमजन ने सराहा और सरकार से भी अपेक्षा जताई कि वह इस आपदा में किसानों व पीड़ितों के साथ खड़ी हो।

Jehananbad News: Hailstorm and storm cause devastation, Zila Parishad member Abhishek Ranjan alias Sonu Radhey demands relief from the government

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News