DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananad News: पीपीएम स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा

Jehananad News: पीपीएम स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अद्भुत वैज्ञानिक प्रतिभा
IMG_20251208_202224

जहानाबाद पी०पी०एम० स्कूल, जहानाबाद के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी एवं पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एस.के. सुनील ने की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े कई अभिनव एवं प्रेरणादायक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल दर्शकों के लिए न केवल आकर्षण का केंद्र बने, बल्कि समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों से भी जुड़े रहे।

Digital Women Trust

कक्षा 10 के साक्षी और न्यास ग्रुप ने अर्थक्वेक अलार्म एंड एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम, वहीं सुमित ग्रुप ने आयोनिक थ्रस्ट से बिजली उत्पादन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया।
कक्षा 9 के शारदा ग्रुप ने सुसाइड प्रिवेंशन मॉडल एवं रानी ग्रुप ने अपशिष्ट सामग्री से विद्युत उत्पादन का मॉडल प्रदर्शित किया।
कक्षा 8 के आशीष ग्रुप ने लेजर अलार्म प्रोटेक्शन सिस्टम और
कक्षा 7 के निशा ग्रुप ने वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल तथा इशा ग्रुप ने पॉल्यूशन फ्री सिटी का सुंदर व प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि संतोष श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों में नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों की छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह प्रदर्शन निश्चित ही सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. एस.के. सुनील ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी प्रतिभा आने वाले समय में न केवल जिले, बल्कि देश-दुनिया में भी विद्यालय का नाम रोशन करेगी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नंदकिशोर शर्मा के साथ शिक्षकगण मनोज कुमार पाठक, आकाश कुमार, जयप्रकाश कुमार, रूपा कुमारी, नीतू कुमारी, प्रिया कुमारी, रिंकू कुमारी, अमित कुमार, विवेक कुमार, अभिमन्यु कुमार, खुशी कुमारी, अर्चना कुमारी, स्मिता कुमारी, पारो कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक धीरज कुमार ने किया।

विज्ञान प्रदर्शनी का यह आयोजन छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा और उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

Jehananad News: PPM School children displayed amazing scientific talent in the science exhibition

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़