DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में एक और शराब तस्करी का मामला, लगभग 400 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद

Jehanabad Police recovered approx 400 liters of illicit liquor from sweet shop in Kako

जहानाबाद: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद भी राज्य के कई जिलों में शराब की अवैध तस्करी और इसकी अंधाधुन हो रही बिक्री में कोई कमी नहीं आ रही है। इसका ताजा उदाहरण राज्य के जहानाबाद जिले से से सामने आया है, जहां एक मिठाई के कारखाने में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था। दरअसल, जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के तिवारी बीघा गांव के पास एक मिठाई कारखाने में पुलिस ने छापेमारी की, जहां से उन्हें भारी मात्रा में विदेशी शराब और केन बियर बरामद हुआ है। इस मामले में जहानाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवारी बीघा गांव के समीप मिठाई का कारखाना है जहां उस कारखाने के अंदर एक पिकअप पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदा हुआ है।

छापेमारी की दौरान यहां शराब तस्करों के द्वारा मिठाई के साथ साथ शराब को भी खपाने की प्लानिंग की जा रही थी। लेकिन तभी पुलिस टीम ऐन मौके पर पहुंच गई, जहां उन्होंने छापेमारी की और कई तरह के शराब बरामद किया। पुलिस ने यहां से कुल 376 लीटर विदेशी शराब और बियर को जब्त किया है।

वहीं इस मामले में जहानाबाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिल्हाल इस मामले पर काको थाना अध्यक्ष डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जल्द हीं अपराधी पकड़े जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News