DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई ने किया 195वां साप्ताहिक पौधरोपण

Jehanabad News: गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई ने किया 195वां साप्ताहिक पौधरोपण
InShot_20250223_180558850
Jehanabad News: Youth wing of Gayatri Parivar Jehanabad planted 195th weekly sapling.

जहानाबाद अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा 195वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव में किया गया। यह कार्यक्रम राम विनय शर्मा की निजी जमीन पर संपन्न हुआ।

पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण और पौधों के पूजन के साथ की गई। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति को वन संस्कृति या अरण्य संस्कृति कहा जाता है। हमारे पूर्वजों ने पृथ्वी को माता के समान माना और प्रकृति के किसी भी क्रियाकलाप में हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक हों और प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाएं।

Digital Women Trust

इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, सहायक ट्रस्टी श्यामनारायण कुमार, व्यवस्थापक कौशल कुमार, प्रवीण कुमार, शशांक शेखर (पत्रकार), बरुण कुमार (पत्रकार), राम विनय शर्मा, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, परमेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार और सुमन जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़