DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: परसविगहा थाना क्षेत्र से युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Jehanabad News: परसविगहा थाना क्षेत्र से युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
IMG_20251022_200343


जहानाबाद जिले के परसविगहा थाना क्षेत्र के सुलतानी गांव निवासी चंद्र लाल सिंह (उम्र 25 वर्ष) बीते 14 अक्टूबर 2025 से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि पढ़ाई करने जा रहे हैं, लेकिन 18 अक्टूबर तक घर वापस नहीं लौटे

लापता युवक के बड़े भाई सूर्य शरण लाल भारती, पिता सहदेव प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम सुलतानी, पोस्ट पंडूर्व, थाना परसविगहा, जिला जहानाबाद ने परसविगहा थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में व्यापक खोजबीन की, लेकिन युवक का अब तक कोई पता नहीं चला। लापता चंद्र लाल की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग गेंहुआ, और वह घटना के समय शर्ट व जींस पहने हुए थे।

Digital Women Trust

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द युवक की खोज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन नए-नए स्थानों पर जाकर रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ कर रहे हैं, परंतु अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सूर्य शरण लाल भारती ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को भी चंद्र लाल सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया नजदीकी थाना में सूचना दें या नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें—

📞 9852298613, 9661777465, 6202715763, 9097424171, 8969262614

जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, सरकारी भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर युवक की गुमशुदगी के पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगातार छानबीन कर रही है।

प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि युवक की तलाश में हर संभव प्रयास जारी है और जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।

Jehanabad News: Youth missing from Parsavigha police station area, family appeals to police

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़