DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्वर्गीय भवानी प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, श्रद्धा से गूंजा सरता उच्च विद्यालय परिसर

Jehanabad News: स्वर्गीय भवानी प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, श्रद्धा से गूंजा सरता उच्च विद्यालय परिसर
IMG_20250929_114210

जहानाबाद जिंदगी मौत की निशानी है, कुछ लोग भले ही इस दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन अपनी कर्मभूमि पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।” ऐसी ही शख्सियत थे स्वर्गीय भवानी प्रसाद सिंह, जिनकी याद में  सरता उच्च विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में विद्यालय का प्रांगण श्रद्धा और सम्मान की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामजतन सिन्हा, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार सिंह, जहानाबाद की विधायक सुधा यादव, हम पार्टी के वरिष्ठ नेता रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, विधान पार्षद अनिल कुमार, शिक्षा वेद चंद्रभूषण कुमार, भोला बाबू, संतोष शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण मुरारी प्रसाद, अमित कुमार, शिक्षक दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक, पूर्व शिक्षक और विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Digital Women Trust

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अश्लोक कुमार ने की। इस दौरान सभी अतिथियों ने स्वर्गीय भवानी प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि सिंह न केवल सरता उच्च विद्यालय के संस्थापक थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने शिक्षा को बदलाव का साधन बनाकर असंख्य छात्रों का भविष्य संवारा।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि भवानी प्रसाद सिंह जैसी विभूतियां सदियों में जन्म लेती हैं। उनकी शिक्षाएं और जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि स्वर्गीय भवानी प्रसाद सिंह की स्मृतियां सदैव जीवित रहेंगी।

Jehanabad News: Unveiling of the statue of late Bhawani Prasad Singh, Sarata High School campus echoed with reverence

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़