जहानाबाद। लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में जहानाबाद की दो प्रतिष्ठित हस्तियों—ममता प्रिया और डॉ. मानसी—को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेरी चैप्टर और द लिटरेरी मिरर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में दोनों को विशिष्ट अतिथियों के हाथों स्मृति-चिह्न देकर सम्मान प्रदान किया गया।
समाजसेवा, रक्तदान जागरूकता और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ममता प्रिया को उनके निरंतर योगदान के लिए सराहा गया। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और साहित्यिक सहभागिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मानसी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साहित्यकारों, रचनाकारों और दर्शकों ने दोनों महिलाओं के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर को जहानाबाद की नारी शक्ति के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा गया कि इस तरह की उपलब्धियां जिले की पहचान को राज्य स्तर पर मजबूत करती हैं। यह सम्मान न केवल ममता प्रिया और डॉ. मानसी की व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि जहानाबाद की रचनात्मक और सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाई प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
Jehanabad News: Two personalities from Jehanabad honored at Let’s Inspire Bihar Literature Festival 2026
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













