DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दक्षिणी दौलतपुर में करंट लगने से तीन दुधारू गायों की मौत, खटाल मालिक को भारी आर्थिक नुकसान

Jehanabad News: दक्षिणी दौलतपुर में करंट लगने से तीन दुधारू गायों की मौत, खटाल मालिक को भारी आर्थिक नुकसान
IMG_20250724_085004

जहानाबाद जिले के दक्षिणी दौलतपुर गांव में  देर रात एक दर्दनाक हादसे में तीन दुधारू गायों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब  तेज़ बारिश हो रही थी और खटाल में बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया।

जानकारी के अनुसार, खटाल मालिक रामधार यादव के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे खटाल परिसर में करंट फैल गया। उस समय तीनों गायें खटाल में ही बंधी थीं और करंट की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Digital Women Trust

रामधार यादव ने बताया कि तीनों गायें पूरी तरह से दुधारू थीं और रोजाना कई लीटर दूध देती थीं। इस हादसे से उन्हें करीब 1.75 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद जर्जर स्थिति में है, और आए दिन शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि “जितने भी बिजली बॉक्स गांव में लगे हैं, अधिकतर में शॉर्ट सर्किट की समस्या बनी हुई है।”

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी जाहिर की है और प्रशासन से उचित मुआवज़ा देने की मांग की है। साथ ही बिजली विभाग की कथित लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।

हालांकि, इस हादसे के पीछे असली जिम्मेदारी किसकी थी—बिजली विभाग की लापरवाही या स्थानीय स्तर पर सुरक्षा उपायों की कमी—यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

गांव के लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल इस पर बिजली विभाग अधिकारी का बयान बाकी है।

Jehanabad News: Three milch cows died due to electric shock in South Daulatpur, Khatal owner suffered huge financial loss

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़