DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पी.पी.एम. किड्स स्कूल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन

Jehanabad News: पी.पी.एम. किड्स स्कूल में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन
IMG_20250728_161636

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन, सांस्कृतिक रंग में रंगा स्कूल परिसर

जहानाबाद,पी.पी.एम. किड्स स्कूल, सर गणेश दत्त नगर, राजा बाज़ार के सभागार में सोमवार को सावन माह की पावनता और प्राकृतिक सौंदर्य को समर्पित भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पी.पी.एम. स्कूल के निदेशक डॉ. इंदु कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Digital Women Trust

डॉ. कश्यप ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को सावन एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

मंच पर एक के बाद एक नन्हे कलाकारों ने सावन और रक्षाबंधन पर आधारित नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह और प्रदर्शन की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या नीतू कुमारी के नेतृत्व में शिक्षिकाओं जिया शेख, जस्सी शर्मा, मुस्कान शर्मा, जयश्री कुमारी, सुरुचि शर्मा, नीतू शर्मा, शमी, विभवारी, खुशहाली एवं जीनत की विशेष भूमिका रही।

सावन की हरियाली और उमंग से सराबोर इस आयोजन ने स्कूल परिसर को उत्सवधर्मी माहौल से भर दिया, जिसे सभी ने लंबे समय तक याद रखने वाला बताया।

Jehanabad News: PPM Kids School organized a grand Sawan festival

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़