पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनता से गहरा जुड़ाव जताया
जहानाबाद। “जनता हमें अपना नेता पहले ही चुन चुकी है, अब सिर्फ टिकट मिलना और जीत की औपचारिकता बाकी है।” यह बाते हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा ने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह जनता के अपार स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
चुन्नू शर्मा ने कहा कि उन्हें जमीनी स्तर से कार्य करने का व्यापक अनुभव है — वार्ड पार्षद से लेकर उपाध्यक्ष और अध्यक्ष तक की जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। इसी अनुभव के आधार पर वे जनता के सुख-दुख को गहराई से समझते हैं और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आत्मीय जुड़ाव ही है, जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थल हॉल से लेकर मैदान तक खचाखच भरा रहा।
कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने यह भी कहा कि उनका यह जनसंपर्क और सम्मान अभियान आगे भी जारी रहेगा और भविष्य में कुछ नए कार्यक्रमों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
उन्होंने एनडीए गठबंधन की स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “हर दल टिकट पाने की कोशिश करेगा, लेकिन टिकट उसी को मिलेगा जिसे जनता पसंद करेगी। गठबंधन को भी यह समझना होगा कि कौन प्रत्याशी वास्तव में जनता के बीच मजबूत है और जीत दिला सकता है।”
विधायक पर निशाना
आरजेडी विधायक सुदय यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “जहानाबाद की गली-मोहल्लों की नारकीय स्थिति इस बात की गवाही देती है कि वर्तमान प्रतिनिधि ने कितना कार्य किया है। अगर कोई विधायक यह कहे कि अधिकारी उसकी बात नहीं सुनते, तो यह स्थिति अत्यंत शर्मनाक है।”
नई उम्मीद की बात
उन्होंने कहा कि इस बार जहानाबाद की जनता को एक ऐसा प्रत्याशी मिलेगा, जो उनके बीच का होगा, उनकी समस्याओं को समझेगा और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा।
“पहले चुनावों में जनता को प्रत्याशी को जानने-समझने का मौका ही नहीं मिलता था, और पांच साल तक लोग भटकते रह जाते थे। इस बार जनता पूरी तरह तैयार है, बस एनडीए से सही उम्मीदवार के चयन की प्रतीक्षा है।”
सम्मान समारोह में शामिल रहे कई नेता
इस अवसर पर हम पार्टी के अन्य नेताओं — वीरेंद्र सिंह, मनीष मुखिया, संतोष श्रीवास्तव, नंद शर्मा, वार्ड पार्षद रवि चंद्रवंशी, सुरेश चौधरी, परशुराम चौधरी, ब्रह्मदेव दास, प्रमोद मुखिया, रिपु मांझी आदि ने भी विचार व्यक्त किए और जनता को संबोधित किया।
Jehanabad News: The public has chosen us, now only the formality of victory is left: Chunnu Sharma
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












