DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: सोते समय सांप ने काटा, मासूम रानी की दर्दनाक मौत

मोसौढे से जहानाबाद सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में मचा कोहराम

जहानाबाद : पटना जिला के धनरुआ प्रखंड अंतर्गत बरनी पंचायत के बरनी बाजार गांव में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची रानी कुमारी, पिता रवि कौशल की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, रानी कुमारी घर के अंदर सोई हुई थी, तभी किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर तुरंत मोसौढे के एक निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक बताकर उसे तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रानी की जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंटी-स्नेक वेनम और प्राथमिक इलाज की समुचित व्यवस्था होती, तो शायद रानी की जान बच सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और आपात स्थिति में इलाज के अभाव को उजागर कर दिया है। गांवों में सांप काटने से बचाव व प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता फैलाई जाए, सरकारी अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, और ऐसे मामलों में त्वरित एम्बुलेंस व इलाज की सुलभ व्यवस्था की जाए। यह घटना न सिर्फ एक मासूम की असमय मौत की त्रासदी है, बल्कि यह भी याद दिलाती है कि ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करना अब टालने का विषय नहीं है।

Jehanabad News: Innocent Rani died a painful death after being bitten by a snake while sleeping.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News