DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पोलिंग ट्रेनिंग के लिए निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Jehanabad News: पोलिंग ट्रेनिंग के लिए निकले शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर
IMG_20251015_170811

जहानाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें पोलिंग ट्रेनिंग के लिए जा रहे एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर मोड़ के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार दोनों शिक्षकों को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक शिक्षक की पहचान दीपक कुमार, निवासी हिलसा (नालंदा) के रूप में हुई है। वे अपने सहयोगी प्रशांत कुमार के साथ पोलिंग अफसर की ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए जहानाबाद जा रहे थे। दोनों शिक्षक ओकरी स्थित रामानंद शर्मा स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में पदस्थापित थे।

Digital Women Trust

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को काको पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रशांत कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मृतक शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में भी शोक की लहर है। एक सहकर्मी शिक्षक ने बताया कि दीपक कुमार मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ और छात्रों के हित में हमेशा समर्पित रहते थे।

इधर, सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

Jehanabad News: Teacher who left for polling training dies in road accident, one seriously injured

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़