मंगल, फ़रवरी 17, 2026

Jehanabad News: पुलिस अधीक्षक का कड़ौना थाना में औचक निरीक्षण, जनता-दरबार में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं


जहानाबाद जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कड़ौना थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का गहन अवलोकन करते हुए जनता से सीधा संवाद भी किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सरिस्ता कक्ष एवं बैरक भवन का निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि ड्यूटी, गश्ती व्यवस्था, संधारित अभिलेखों तथा लंबित कांडों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा फरार एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी, सुदृढ़ आसूचना संकलन, तथा सतर्कता व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में जनता-दरबार का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए। जनता-दरबार में लोगों ने पुलिसिंग से जुड़ी अपनी स्थानीय समस्याएं खुलकर रखीं। पुलिस अधीक्षक ने न केवल शिकायतों को गंभीरता से सुना, बल्कि उनके तत्काल एवं विधिसम्मत निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर आम जन से बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन-सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। औचक निरीक्षण और जनता-दरबार के आयोजन से क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता और पारदर्शिता का स्पष्ट संदेश गया है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Jehanabad News: Superintendent of Police conducts surprise inspection at Kadauna police station, hears public grievances

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading