DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:  जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर विशेष प्रशिक्षण, सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

Jehanabad News: जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर विशेष प्रशिक्षण, सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर
IMG_20260216_185823

जहानाबाद जिले में जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान, सदर अस्पताल जहानाबाद में नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन, जहानाबाद के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के सामुदायिक उत्प्रेरक (कम्युनिटी मोबिलाइजर) एवं प्रत्येक प्रखंड से तीन-तीन आशा फैसिलिटेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जलवायु परिवर्तन का मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वाले रोगों एवं स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की गई। इनमें श्वसन संबंधी रोग, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, जूनोटिक रोग, वेक्टर जनित रोग, जल जनित रोग तथा अत्यधिक मौसम के कारण होने वाली स्वास्थ्य हानियां शामिल हैं। इसके अलावा हीट स्ट्रोक एवं वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियां, जैसे अस्थमा और निमोनिया के उपचार, प्रबंधन एवं बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवेदनशील एवं जोखिमग्रस्त व्यक्तियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना तथा उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराना है। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों को हरित एवं जलवायु अनुकूल बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से संबंधित रोग और मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी रणनीति विकसित करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य बताया गया।
सिविल सर्जन, जहानाबाद ने प्रशिक्षण में शामिल सभी सामुदायिक उत्प्रेरकों एवं आशा फैसिलिटेटरों को निर्देश दिया कि वे आशा बैठकों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी समुदाय स्तर तक पहुंचाएं, ताकि आमजन में बचाव एवं उपचार को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट आलोक कुमार ने प्रशिक्षक के रूप में कार्यक्रम की रूपरेखा, संचालन प्रक्रिया तथा रिपोर्टिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. विनोद कुमार, जिला डाटा प्रबंधक संदीप कुमार रोशन, अजय कुमार सिन्हा तथा सुश्री दीक्षा पाठक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ समुदाय स्तर पर जलवायु परिवर्तन से संबंधित स्वास्थ्य जोखिमों से निपटने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Jehanabad News: Special training on climate change and health, emphasis on raising awareness at the community level

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़