DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 1161 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Jehanabad News: 1161 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
IMG_20250814_193758

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर बुधवार को सरथुआ टोल प्लाज़ा पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन से 129 कार्टून में भरी 1161 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। वाहन और शराब को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (संशोधित अधिनियम, 2022) के तहत ज़ब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Digital Women Trust

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाएगी।

Jehanabad News: 1161 liters of foreign liquor recovered, one arrested

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़